समीक्षा अधिकारी संघ को मिली नई कार्यकारिणी, हुकुम सिंह अध्यक्ष और महेश धर्मशक्ति निर्विरोध महासचिव निर्वाचित - PATRKAR BABU
October 16, 2026

समीक्षा अधिकारी संघ को मिली नई कार्यकारिणी, हुकुम सिंह अध्यक्ष और महेश धर्मशक्ति निर्विरोध महासचिव निर्वाचित

0
20240802_155959

उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के आम सभा विश्वकर्मा भवन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की आम सभा में महासचिव प्रमोद कुमार ने संघ का लेखा-जोखा एवं अभी तक किए गए कार्यों का विवरण सभी समस्त सदस्यों के सामने रखा इसकी बैठक की अध्यक्षता बलवंत सिंह ज्याडा अध्यक्ष द्वारा की गयी संघ के अध्यक्ष ज्याडा के द्वारा कार्यकारणी को भंग करते हुए आम सदन के सम्मुख नव निर्वाचित कार्यकारणी का गठन किये जाने का आहवान करते हुए चुनाव अधिकारी नामित किये गए। प्रमोद कुमार महासचिव द्वारा इस अवसर पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन का प्रस्ताव सदन के सामने रखा गया, जो ध्वनि मत से पारित किया गया। आज के आम सभा में लगभग 300 से अधिक सदस्य उपस्थित थे सभी ने धन्यवाद से आम सहमति के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव मंजूर किया। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप पपने एवं पुष्कर सिंह नेगी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

अध्यक्ष पद पर हुकम सिंह चौहान सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि महासचिव पद पर महेश धर्मशक्ति सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अनिल थपलियाल, सचिव मनोज भट्ट, संयुक्त सचिव संदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुनील मंदोली, संप्रेक्षक अरविंद कुमार, सलाहकार ताज वीर सिंह रावत, संरक्षक के पद पर बलवंत सिंह ज्याड़ा,  ऑडिटर के पद पर अरविन्द कुमार नीर्वाचित हुए। इस अवसर पर उत्तराखंड सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी, संयुक्त सचिव रंजीत रावत, राजेंद्र रतूड़ी, मनोज हल्दिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *