बारिश से लोगों को मिलने जा रही राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट - PATRKAR BABU
October 15, 2026

बारिश से लोगों को मिलने जा रही राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

0
mausam_ki_jankari_rain_1736510460629_1736510460832

उत्तराखंड में मौसम हर पल बदल रहा है, कभी अचानक धूप देखने को मिल रही है तो कभी रुक रुक कर बारिश भी लोगों को राहत देने का काम कर रही है। खासतौर पर मैदानी जिलों में तेज धूप के कारण तापमान लोगों को संता रहा है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. रुक-रुक कर बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

 

वैसे तो रुक रुक कर हो रही बारिश कुछ हद तक गर्मी से राहत दे रही है लेकिन इससे मैदानी जिलों में उमस भी हो रही है जो परेशानी को और भी बढ़ा रही है। ऐसे में लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। राज्य में आज फिर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा है।  वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

 

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी तपिश: वहीं आज देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C से 22°C के लगभग रहने की संभावना है.उत्तराखंड में आज बारिश होती है तो लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. जबकि मैदानी शहरों में दिन व रात के समय तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं. जिसका असर दोपहर में मार्केट पर भी दिख रहा है.चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के पसीने छूट रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *