कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पर होगा पार्टी का बैज - PATRKAR BABU
October 16, 2026

कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान, जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पर होगा पार्टी का बैज

0
IMG-20240403-WA0010

 

आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।

मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *