February 11, 2026

उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटों पर क्लीन स्वीप से गदगद भाजपा, सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बधाई देने पहुंचे गणेश जोशी

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हैटिक पर बधाई दी। मंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लड्ड खिलाया और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया।

काबीना मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पीएम मोदी व सीएम धामी की जुगलबंदी का असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से 5-0 से स्वीप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *